आज, जनवरी 21, को पुर्तगाली सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित समारोह में पुर्तगाल के राजदूत, जॉर्ज रोजा द ओलिवेइरा ने पुर्तगाली भाषा सीख रहे नए छात्रों का स्वागत किया तथा सफल छात्रों को डिप्लोमा दे कर सम्मानित भी किया। खचाखच भरे हुए ऑडिटोरियम में लिस्बन पर एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन भी किया गया।